Ujjain की Nikita Porwal बनी Femina Miss India 2024, कभी बनी थी Ramleela में Sita, Krishna पर प्ले भी लिखा

 

हाल ही में फेमिना मिस इंडिया 2024 प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। यह सभी प्रत्येक राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही थी। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश को लीड कर रही निकिता पोरवाल ने सभी को पछाड़कर 2024 की फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता है। उन्हें अभिनेत्री नेहा धूपिया और 2023 की मिस इंडिया वर्ल्ड नंदिनी गुप्ता ने जीत का ताज पहनाया। बता दें कि निकिता पोरवाल महाकाल की नगरी उज्जैन की निवासी है।

 

आइए जानते हैं निकिता के बारे में

 

उज्जैन में हुआ जन्म, बचपन से ही है एक्टिंग का शौक

निकिता बचपन से ही जिज्ञासु स्वभाव की रही। उज्जैन में परिवार से मिले प्रेरणादायक वातावरण में उनकी क्रिटिकल थिंकिंग विकसित हुई। उन्हें बचपन से ही अभिनय करने का शौक था। अपनी स्कूली शिक्षा कार्मेल कान्वेन्ट सीनियर स्कूल से पूरी करने के बाद निकिता हायर एजुकेशन के लिए वडोदरा के सयाजीराव विश्वविद्यालय में परफोरमिंग आर्ट्स में ग्रॅजुएशन किया है। उन्होंने विशेष रूप से ड्रामा की पढ़ाई की है।

 

रामलीला के प्ले में किया सीता का रोल, ‘कृष्णलीला’ नाम का प्ले भी लिखा

बचपन से ही मिस इंडिया बनना उनका सपना रहा है। उनकी माँ उन्हें बचपन से ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भेजती थी। उन्हें अभिनय के अलावा लिखने, किताबें पढ़ने और कला की अन्य विधाओं को जानने और सीखने का शौक है। वे पशुप्रेमी भी हैं।उन्होंने अपना 18  वर्ष की उम्र में बतौर टीवी एंकर करियर आरंभ किया।

वे 2022 में एक प्ले में माता सीता का रोल किया था। वे 60 से ज्यादा थिएटर प्ले में एक्ट कर चुकी हैं। सांस्कृतिक नगरी उज्जैन में रहने का उनपर सांस्कृतिक प्रभाव भी पड़ा है। उन्होंने 250 पन्ने का कृष्ण लीला नाम का एक प्ले भी लिख चुकी हैं।

 

प्रतियोगिता में किया था जुगाड़

फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता के पहले निकिता ने जुगाड़ भी किया था। दरअसल उन्हें प्रतियोगिता में सिल्वर रंग के सैंडल पहनना थे लेकिन उनके पास वे नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने अपने दूसरे सैंडल पर स्प्रे से पेन्ट कर कर उनका रंग बदला और प्रतियोगिता में इन जुगाड़ के सैंडलों को पहनकर ही उतरी। स्प्रे करने का वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Exit mobile version