भाजपा मुख्यालय में शनिवार शाम 6 बजे हुई भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले 195 उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश की 24 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले चेहरों के नाम हैं। वहीं इंदौर, धार, बालाघाट, छिंदवाड़ा, उज्जैन सीटों को होल्ड पर रखा गया है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विदिशा से चुनाव लड़ेंगे, तो वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।
मप्र की लिस्ट:
भोपाल – आलोक शर्मा
मुरैना – शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड – संध्या राय
ग्वालियर – भारत सिंह कुशवाहा
गुना – ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर- श्रीमती लता वानखेड़े
टीकमगढ़ – वीरेंद्र खटीक
दमोह – राहुल लोधी
खजुराहो – वीडी शर्मा
सतना – गणेश सिंह
रीवा – जर्नादन मिश्र
सीधी – डा राजेश मिश्रा
शहडोल – हिमाद्री सिंह
जबलपुर – आशीष दुबे
मंडला – फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगाबाद – दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा – शिवराज सिंह चौहान
देवास – महेंद्र सिंह सोलंकी
मंदसौर – सुधीर गुप्ता
रतलाम – अनीता चौहान
खरगोन- गजेंद्र पटेल
खंडवा – ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतुल – दुर्गादास उइके
विधानसभा चुनाव हारे फग्गन सिंह कुलस्ते को मंडला और गणेश सिंह को सतना से टिकट दिया गया है। खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल की वापसी हुई है। भोपाल से आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है। चर्चाएं भी यही थीं कि यदि शिवराज विदिशा से चुनाव लड़ते हैं, तो भोपाल से किसी ब्राह्मण चेहरे को टिकट दिया जाएगा।
33% महिला आरक्षण को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने मध्यप्रदेश में अब तक 4 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं, जिसमें भिंड से संध्या राय, सागर से लता वानखेड़े, रतलाम से अनीता चौहान और शहडोल से हिमाद्री सिंह के नाम शामिल हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खजुराहो सीट से चुनाव लड़ेंगे।